Faridabad: सरकार की ‘मनोहर’ योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही जनता, मामला परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ा

Faridabad: परिवार पहचान पत्र (PPP) में कई माह बीतने के बाद भी लोग इनकम अपडेट करवाने के लिए भटक रहे है। परिवार पहचान पत्र में दर्ज इनकम के आधार पर हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर हजारों परिवारों के मौजूदा बीपीएल कार्ड रद्द कर दिए हैं।

बीपीएल राशन कार्ड की सूची से नाम कटने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन मिलना भी बंद हो गया। इसके कारण लोग काफी परेशान है और परिवार पहचान पत्र में इनकम अपडेट करवाने के लिए लगातार भटक रहे हैं।

लघु सचिवालय स्थित अटल सेवा केंद्र पर लगी भीड़

लोगों का कहना है कि वे बीपीएल राशन कार्ड के लिए पात्र हैं, जबकि परिवार पहचान पत्र का हवाला देते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया गया है।

लघु सचिवालय के अटल सेवा केंद्र में परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी को दुरुस्त करवाने के लिए आए लोगों ने बताया कि कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा है।

वहीं अटल सेवा केंद्र वाले कहते हैं कि जहां से फैमिली आईडी बनवाई थी, वहां जाकर ठीक करवाओ। दूसरी ओर सीएससी सेंटर वाले यह कहकर अपना पीछा छुड़वा लेते हैं कि यह काम मिनी सचिवालय में ही होगा।

वहीं लोगों का आरोप है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने परिवार पहचान पत्र ठीक करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की थी। लेकिन दो माह बाद भी परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी दुरुस्त नहीं हो पायी है। जिसके कारण वह सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं ले पा रहे है।

इसके अलावा लोगों ने बताया कि लघु सचिवालय के अटल सेवा केंद्र में कौन सा कार्य कौन सी खिड़की पर किया जा रहा है, इसकी कोई जानकारी चस्पा नही की गई है और न ही कोई कर्मी कुछ बता रहा है।

लोगों को केवल एक खिड़की से दूसरी खिड़की पर भेजा जा रहा है। सरकार और अधिकारी केवल परेशान कर रहे है। सरकार की यह योजना आम जनता पर भारी पड़ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago