Categories: FaridabadPublic Issue

बाइक समेत दस फीट गहरे नाले में गिरा युवक, बाल- बाल बची

Faridabad: पर्वतीय कॉलोनी 60 फुट रोड़ की टूटी पुलिया पर अचानक बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक बाइक समेत 10 फीट गहरे नाले में जा गिरा। यह घटना मगंलवार की सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है।युवक मुन्ना कुमार को नाले में गिरता देख आस पास  मौजूद दुकानदारो ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक और उसकी बाइक को नाले से खींचकर बाहर निकाला। दुकानदारों ने बताया कि यदि दो मिनट और देरी हो जाती तो बाइक सवार को बचाना मुश्किल था।

दो माह से टूटी है पुलिया
वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम ने नाले की सफाई के लिए पुलिया को करीब दो माह पहले तोड़ दिया था। लेकिन अभी तक उसे बनाया नहीं गया। जिले में खुले गड्‌ढों में गिरने से होने वाली मौत का मुद्दा भी विधानसभा में उठ चुका है। बावजूद इसके निगम अधिकारी इसे गंभीर नहीं ले रहे हैं।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतीय कॉलोनी 60 फुट निवासी मुन्ना कारपेंटर का कार्य करते हैं।मंगलवार को वह अपनी बाइक से काम पर सुबह करीब नौ बजे निकले थे। वह जैसे ही कॉलोनी के अंतिम छोर पर पहुंचे कि टूटी पुलिया के कारण बाइक फिसल गयी और वह दस फिट गहरे नाले में बाइक समेत जा गिरे। इसे देखकर आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह मुन्ना कुमार को बाहर निकाला। इसके बाद पानी में डूबी बाइक निकाली।

इस दौरान मौके पर मौजूद अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों के लापरवाही और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण जवाहर काॅलोनी व पर्वतीय कालोनी के निवासी कई सालों से नरक झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 60 फीट रोड पर जलभराव की समस्या के निदान के लिए सड़क की लेवलिंग का कार्य स्थानीय विधायक द्वारा आरंभ कराया गया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। सड़क के दोनों ओर के नालों को पहले लेंटर से ढक दिया गया था। बाद में उस लेंटर को तुड़वा कर दोनों नालों पर स्लैब डलवाने का कार्य आरंभ करवा दिया गया था। आज स्थिति यह है कि नालों पर ना तो लेंटर रहा और ना ही स्लैब डाली गई।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago