Categories: FaridabadHealth

फरीदाबाद: लाखों रूपये खर्च कर डिवाइडर को कंपनी बना रही हरा भरा

Faridabad: फरीदाबाद के ग्रीन बेल्ट पर हर साल लाखों पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन यह पेड़ कागजों तक ही सीमित रहते है। क्योंकि देखभाल के अभाव में या तो पौधे सूख जाते हैं या कभी लगाए ही नही जाते। अधिकारी और कर्मचारी प्रशासनिक तंत्र द्वारा पार्कों और वीआईपी क्षेत्रों में लगे पौधों की तो भूले भटके सुध भी ले लेते है। लेकिन  डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट पर लगे पौधों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। इन पौधों को या तो जानवर खा जाते हैं या डिवाइडर पर डाले जाने वाले कूड़े के कारण वह सूख जाते हैं। ऐसे में इन पौधों को लगाने और उनकी देखभाल करने का बीड़ा अब एबीबी कंपनी ने उठाया है।

डिवाइडर पर लगे पौधे

एबीबी कंपनी की ओर से पौधों की देखभाल करने वाले सूबेदार मेजर प्रयाग राज ने बताया कि फरीदाबाद में बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए कंपनी हार्डवेयर चौक से लेकर बाटा चौक को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के डिवाइडर पर पिछले कई सालों से पौधे लगाने और अपने खर्चे पर उनके मेंटनेंस का कार्य करती आ रही है।

सूबेदार मेजर प्रयाग राज

पिछले साल उन्होंने बाटा फ्लाईओवर के डिवाइडर पर करीब 100-150 पौधे लगाए थे और पौधों को पशु या इंसान नुकसान न पहुँचायें इसके लिए बैरिकेटिंग भी की थी। इस दौरान पौधों को रोज सुबह शाम टैक्टर के माध्यम से पानी भी देते थे। कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पौधों के पत्ते पूरी तरह गायब हो गए और कई पौधे टूटे गए। कुछ के ऊपर कूड़ा पड़ा हुआ मिला है।

कंपनी ने लगाए हजारों पौधे

पेड़ों की ऐसी दुर्दशा देखकर वह बहुत दुःखी हो गए। पौधों को नुकसान से बचाने के लिए अब डिवाइडर पर बड़े बड़े गमलों में पौधे लगा रहे है और फरीदाबाद को पॉल्यूशन मुक्त करने लगे हुए है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago