Categories: PoliticsPress Release

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली शव यात्रा

Faridabad: मानहानि मामले में अदालत से दो साल की सजा दिए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ तथा एआईसीसी की डेलीगेट पराग शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालकर श्मशान घाट के बाहर भाजपा सरकार की अर्थी जलाई। यह शव यात्रा बल्लभगढ़ के बाजारों से होकर गुजरी।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पराग शर्मा सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बदले व प्रतिशोध की भावना से बार-बार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बना रही है, जो गलत है।

भाजपा सरकार भूल चुकी है कि सत्ता से सत्य को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस का हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन कंधे से कंधा मिलाकर राहुल गांधी के साथ खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह गरीब, किसान, मजूदर वर्ग की आवाज को उठा रहे है, इसलिए बौखलाहट में भाजपा सरकार ने उन पर केस करवाया है। राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है। सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। सरकार राहुल गांधी से डर गई है। उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाल कर जमीन पर जनता की समस्या जानी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago