Categories: Public Issue

सरकारी एजेंसी फरीदाबाद किसानों की फसल में निकाल रही भर भर के कमी

Faridabad: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि सरकार की वेबसाइट मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी उनकी फसल की अभी खरीद नहीं हो पाई है। सरकारी एजेंसी हैफेड कभी नमी का बहाना तो कभी लैब में जांच कराने के नाम पर केवल किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिसकी वजह से किसान मजबूरन अपनी सरसों की फसल को सस्ते दामों पर निजी एजेंसी को बेच रहे हैं।

बल्लभगढ़ अनाज मंडी में पिछले 4 दिनों में 32 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। लेकिन सरकारी हैफेड के अधिकारियों की नई नई डिमांड के कारण अभी तक सरसों का एक भी दाना नहीं बिका है। वही सरकार द्वारा सरसों की फसल की खरीद का सरकारी मूल्य 5450 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

बता दे कि बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में ही केवल सरकारी एजेंसी हैफेड को ही सरकारी खरीद करने के लिए निर्धारित किया गया है। लेकिन पिछले बीते दिनों में एजेंसी ने अभी तक एक भी सरसों की खरीद नहीं की है। वही तिगांव व मोहना की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है। लेकिन वह भी निजी एजेंसी हीं खरीद रही है।

इसके अलावा बिन मौसम हो रही बरसात ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश के कारण किसानों की सरसों की फसल में नमी बढ़ गई है। ऐसे में किसान फिर से सरसों को सुखाकर बेचने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। जिले की तीन प्रमुख अनाज मंडी बल्लभगढ़ तिगांव में मोहना में 20 मार्च को सरसों की फसल की खरीद की सरकारी घोषणा की गई थी। लेकिन अब तक सरकारी एजेंसी द्वारा तीनों ही मंडियों में एक भी खरीद नहीं की गई है।

क्या कहना है किसानों का
अनाज मंडी में फसल बेचने से पहले ही सरकारी पोर्टल मेरा फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन सरकारी एजेंसी फसल में नमी की बात कह कर खरीदने से इंकार कर रही हैं। इससे हमारी परेशानी बढ़ गई है। अगर निजी एजेंसी को अपनी फसल बेचनते हैं तो हमें वहां से फसल का पूरा दाम भी नहीं मिल पा रहा।
– देव कुमार, किसान- मवई गांव।

सरकार ने सरकारी एजेंसी को सरसों की खरीद के लिए निर्धारित किया है लेकिन एजेंसी द्वारा हमारे फसलों की खरीद नहीं की गई है। एजेंसी सरसों की ढेरी में लगातार कोई ना कोई कमी निकाल कर फसल खरीदने से मना कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
– इंद्र भाटी, किसान- मंझावली।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago