Categories: Press Release

Faridabad: इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी का किया सफल आयोजन

Faridabad: एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत सरकार व प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया के साथ मिलकर आयोजित इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी एंड डी काबोनाईजेशन टैक्नोलॉजी पर आधारित कांफ्रैंस एंड एग्जीबिशन का आयोजन किया।

इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों, विभिन्न संगठनों व एनर्जी के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। हरेड़ा के डायरैक्टर जनरल एस नारायणनन ने बताया कि पंचामृत के तहत देश में एनर्जी एफीशिएंसी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न राज्यों की भारत की एनर्जी एफीशिएंसी नीति को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में अहम भूमिका है। रिन्यूएबल एनर्जी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नारायणनन ने कहा कि एनर्जी एफीशिएंसी वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है और इस अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

एग्जीबिशन में आगन्तुकों के उत्साह के लिये प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया की सराहना करते हुए नारायणन ने कहा कि उद्योगों में एनर्जी एफीशिएंसी व रिन्यूएबल एनर्जी के प्रति जागरूकता काफी आवश्यक है। आईएमएसएमई आफ इंडिया की सोलर एनर्जी प्रोजैक्ट की प्रशंसा करते अन्य संगठनों से भी इस संबंध में आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया।

नारायणन ने एनर्जी एफीशिएंसी प्रोजैक्टों में निवेश की आवश्यकता पर बल देते कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने एनर्जी एफीशिएंसी व रिन्यूएबिल एनर्जी को विकास के लिये आवश्यक करार देते कहा कि फरीदाबाद के उद्योग जगत का इस संबंध में रूझान निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

इस आयोजन मेें एमएसएमई डीआई के निदेशक डा. आर के भारती, बीईई के संयुक्त निदेश पी श्याम सुंदर, संयुक्त निदेशक अभिषेक शर्मा, पीएनबी एमएसएमई डिवीजन के संजय वर्मा, आईसीएफ कंसलटिंग पवन तिवारी, एन आर ई के प्रोजैक्ट आफिसर वीरेंद्र सिंह, हरेड़ा के प्रोजैक्ट मैनेजर सुखचैन सिंह, आईएमएसएमई आफ इंडिया से परमिंदर सिंह सहित 150 से अधिक एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago