Categories: Press Release

INLD की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में लिखेगी नया अध्याय

Faridabad: युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने और इसके बाद फिर से प्रदेश में एक स्वर्णिम युग लाने का दावा किया। इस पदयात्रा के 28वें दिन रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। रेवाड़ी जिले के अनेक गांवों में कई सभाएं तो ऐसी थी जहां महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अधिक थीं, ऐसे में इन सभाओं को इनेलो महिला नेत्री सुनैना चौटाला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि कल हरियाणा प्रदेश में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की सरसों और गेहूं समेत सब्जियों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। भाजपा गठबंधन सरकार ने पहले ही किसानों को गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान अपनी फसलों के उचित दामों, खराब फसल के मुआवजों को लेकर संघर्ष कर रहा है लेकिन प्रदेश की गूंगी बहरी भाजपा गठबंधन सरकार अन्नदाता की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवा कर पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

यह परिवर्तन पदयात्रा सत्ता के लिए नहीं बल्कि चौ. देवीलाल के सपनों को साकार करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल ने जो कहा वो किया, उसी प्रकार इनेलो की सरकार आने पर जो बात चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कही वह पूरी करके दिखाई। ठीक वैसे ही आने वाले समय में इनेलो की सरकार बनने पर लोगों को विकास के लिए, किसानों को सुविधाओं के लिए, युवाओं को रोजगार के लिए, मजदूरों को काम के लिए, बुजुर्गों को सम्मान के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि  एक तरफ पेट्रोल-डीजल और कृषि संसाधनों के भाव दिनोंदिन बढ़ रहे हैं तो वहीं सरकार की गलत नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि नरमा-कपास की फसल खराब हो गई थी तो उसका मुआवजा भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है और इस कारण किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago