सावन की झड़ी का अब भी इंतज़ार, फरीदाबाद में बरसे बदरा

मानसून सक्रिय होने के बावजूद, बदरा फरीदाबाद जिले में ठीक से नहीं गरज रहे हैं। कुछ देर बारिश होती है फिर सूरज देवता निकल आते हैं। सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में काले बादल छा गए। जिले में कहीं बारिश हुई तो कहीं सूखा रहा। उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों के पसीने निकाल दिए हैं।

घर से बहार कदम रखते ही सूर्य देवता अपना प्रकोप दिखाते हैं, हालांकि 3-4 दिनों से मौसम में बदरा छाय हुए हैं। लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिल रहा है।

सावन की झड़ी का अब भी इंतज़ार, फरीदाबाद में बरसे बदरा

जिले में आधा घंटा यदि झमाझम बारिश होती है तो, बहुत से इलाकों को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि यह सड़कें हैं या स्विमिंग पूल। सुबह कुछ तेज हवाएं चली और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद बारिश हो गई।

फरीदाबाद में बरसे बदरा

यह बारिश जिले के कई हिस्सों में एकसाथ हुई तो कई क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिर सकी। बारिश होने से गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं ।

हरियाणा के दूसरे जिलों में तो इंद्रदेव बरखा करवा रहे हैं, लेकिन अपने फरीदाबाद में उनकी कृपा नहीं पड़ रही है । जिले में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है।

तापमान कुछ दिनों से ठीक है, लेकिन गत दिनों यह 44 के पार रहता था। फरीदाबाद में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

फरीदाबाद में बारिश के कारण जगह – जगह जलभराव हो जाता है। नगर निगम दावे खूब करता है कि पानी कम भरेगा नालो की सफाई के कारण, लेकिन बारिश उसकी पोल खोल देती है। 2 करोड़ से अधिक फरीदाबाद नगर निगम को नालों की सफाई के लिए दिए जाते हैं राज्य सरकार द्वारा। 2 करोड़ तो दूर 2 रूपए का काम भी नज़र नहीं आता।

जनता तकलीफ में अधिकारी कारों में। जनता के पैसों से अधिकारियों के बच्चों को बहुत राहत मिलती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

4 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago