Categories: Public Issue

वेतन और पीएफ की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कंपनी में किया हंगामा

Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित लखानी कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन और पीएफ की मांग को लेकर तीसरी बार कंपनी परिसर में जमकर हंगामा किया। वेतन और पीएफ न मिलने पर कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काम ठप कर दिया। कर्मचारियों का रोष बढ़ता देख कंपनी प्रबंधन ने कंपनी के गेट पर ताला जड़ दिया।

दरअसल, लखानी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नही दिया है और पिछले कई माह से पीएफ का पैसा भी जमा नही किया है। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण लोगों का घर चलाना चलाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में जब कर्मियों ने कंपनी के मालिक के.सी लखानी से बातचीत की तो उन्होंने दो माह में सभी कर्मियों के रूका हुआ वेतन और पीएफ देने का आश्वासन दिया, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी कर्मी खाली हाथ खड़े है।

क्या कहना है कर्मचारियों का
वेतन और पीएफ की मांग को लेकर कंपनी परिसर में यह हमारा तीसरा प्रदर्शन है। हमें यहां काम करते हुए करीब 16-17 साल बीत चुके है। लेकिन पिछले कुछ सालों से हमारी सैलरी दो तीन माह में काट पीट कर एक बार दी जा रही है। ऊपर से कंपनी ने पीएफ का पैसा देना तो बंद ही कर दिया है। ऐसे में हमारे लिए घर चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
-किशन लाल, कर्मचारी।

जब वेतन के लेकर हमने पिछली बार कंपनी में हंगामा किया था तो हमें दो माह में मालिक ने सारे रूके पैसे देने के लिए कहा था। लेकिन बार- बार मांगने के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने हमेंं हमारी सैलरी नही दी। हमें बच्चों की फीस भरने के साथ बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना है। यह सब बगैर पैसे कैसे होगा।
-विजय, कर्मचारी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago