Categories: Press Release

गांव मोहना में किया विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad: गांव मोहना में नवरात्रों के अवसर पर आयोजित अष्टमी मेला में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद विरेंद्र सिंह स्कूल में किया गया। इस दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, रोहतक व आसपास के गांवों के नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया ने शिरकत करते हुए पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। दंगल प्रतियोगिता में 81 हजार, 31 हजार तथा 21 हजार की कुश्तियां हुई, जिसमें 81 हजार की कुश्ती फतेहपुर और रोहतक के पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटी। वहीं 31 हजार की कुश्ती घोड़ी, पलवल तथा 21 हजार की मोहना ने जीती। भाजपा नेता सुरेंद्र तेवतिया ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र तेवतिया ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति से जुड़ा पुराना खेल है, जो आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पसंद किया जाता है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मनोहर सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, हरियाणा कि बेहतर खेल नीति पूरे देश में अपने आप में मिसाल है, यही कारण है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश व विदेशों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार गांव-गांव स्टेडियमों का निर्माण करवा रही है ताकि ग्रामीण अंचल में उभरती हुई प्रतिभाओं को आगे बढऩे के लिए मंच मिले और वह आगे बढकऱ प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने इस विशाल दंगल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत मोहना की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से पहलवानों को आगे बढऩे का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर कुलबीर चेयरमैन, नरेंद्र चेयरमैन मार्किट कमेटी, भूपेश रावत प्रताप मेम्बर, तुहीराम मेम्बर, सुखराम, कर्मबीर अत्री, देवीलाल लाम्बा जवां, संस्वीर, रामबीर ठेकेदार, अमरजीत, जितेंद्र आर्य ब्लाक मेम्बर, नानक मेम्बर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago