Categories: FeaturedPublic Issue

गंदे पानी की सप्लाई से परेशान शिव कॉलोनी के लोगों ने रोड किया जाम

Faridabad: शिव कॉलोनी में काले और बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ  गुस्सा फूटा। जिसके बाद लोगों ने रोड जाम कर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी बल्लभगढ़ की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला।

लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। सुबह के समय कीचड़ से भरा पानी नलों में आता है। पानी के हालात ऐसे हैं कि पानी को पीना तो दूर हाथ में भी लेना बेहद मुश्किल है। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कॉलोनी के लोगों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों को अपने घरेलू कार्य के लिए पिछले 15 दिनों से टैंकर का महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके बाद भी पानी की पूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए आज लोगों ने रोड जाम कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

क्या कहना है लोगों का
नगर निगम अधिकारियों को कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से सप्लाई होने वाले गंदे पानी की शिकायत कई बार दी जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। कॉलोनी में सब पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों के लिए घरेलू कार्य करना बेहद महंगा पड़ रहा है।
– कुसुम, स्थानीय निवासी।

सुबह हो या फिर शाम हमेशा ही पानी बेहद काला रहा है। जिसमें बदबू भी आ रही है। इस कारण कॉलोनी के करीब सभी परिवार काफी दुखी हैं और आज रोड पर उतरे हैं।
-कमल, स्थानीय निवासी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago