Categories: Public Issue

बुजुर्गों की हुई बल्ले बल्ले, कल से रोडवेज बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Faridabad: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सीनियर सिटीजन महिला व पुरुष के बीच एज फैक्टर को समाप्त कर सभी बुजुर्गों को एक समान रोडवेज किराए में छूट प्रदान करने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद अब 1 अप्रैल से 60 वर्ष के बुजुर्ग महिला या पुरुष हरियाणा रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत छूट के साथ यात्रा कर सकेंगे। वही, सफर के दौरान किराए में छूट प्राप्त करने के लिए बुजुर्गों को अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।

वही, हरियाणा रोडवेज अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीनियर सिटीजन को अब अपना सेंट्रलाइज पास भी बनवाना होगा। बुजुर्गों का पास बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज जल्द अपना एक पोर्टल तैयार करेगा। पोर्टल पर जानकारी डालने के बाद जब पास निकलेगा उस पर रोडवेज प्रशासन के अधिकारी साइन करेंगे और उसके बाद बुजुर्ग इस पास के जरिए हरियाणा रोडवेज की बसों में आराम से सफर कर सकेंगे। इसके अलावा रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यदि एक घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग है तो सभी को इस पोर्टल पर अपनी जानकारी डालनी होगी और अपना सेंट्रलाइज पास बनवाना होगा।

यदि जल्द ही हरियाणा रोडवेज में यह ऑनलाइन नियम लागू हो जाता है तो बुजुर्गों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि अन्य आइडेंटी प्रूफ के साथ सफर करने से निजात मिल जाएगी। हालांकि, हरियाणा सरकार के इस फैसले पर बुजुर्गों ने खुशी जताई है।

क्या कहना है बुजुर्गों का
1 अप्रैल से हरियाणा रोडवेज की बसों में यह नियम लागू होने के बाद हम सीनियर सिटीजन को बहुत लाभ मिलेगा और एज फैक्टर का जो 5 साल का महिला पुरुष में डिफरेंस था सरकार द्वारा उसे खत्म करने के बाद हमें बहुत राहत मिली है।
चमन लाल, पलवल निवासी।

क्या कहना है अधिकारी का
1 अप्रैल से हरियाणा रोडवेज की बसों में सीनियर सिटीजन को किराए में 50% छूट दी जाएगी। उसके लिए बुजुर्गों को अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। हालांकि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी जल्द ही इसके लिए एक पोर्टल तैयार करेंगे और सभी सीनियर सिटीजन का एक सेंट्रलाइज पास बनाया जाएगा। पास बनने के बाद बुजुर्ग आसानी से रोडवेज की बसों में सफर कर सकते हैं। लेकिन तब तक बुजुर्गों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
लेखराज, जीएम – हरियाणा रोडवेज।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago