Categories: Public Issue

अस्थाई कचरा घर के लिए निगम अधिकारियों ने इन तीन स्थानों को चुना, 14 अप्रैल को खुलेंगे टेंडर

Faridabad: पाली गांव में विरोध के बाद अब मुजेडी, प्रतापगढ़ और रिवाजपुर में नगर निगम अधिकारियों ने अस्थाई कचरा घर संयंत्र लगाने के लिए जगह चिन्हित की है। इनके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जो 14 अप्रैल को खोला जाएगा।

गौरतलब रहे कि एनजीटी ने फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगम अधिकारियों को बांधवाड़ी की बजाए कूड़ा निस्तारण के लिए अलग जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद फरीदाबाद नगर निगम अधिकारियों ने पाली गांव में अस्थाई कचरा घर बनाने के लिए जगह चिन्हित की थी। लेकिन लोगों के विरोध के बाद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आग्रह के बाद पाली गांव में बनने वाले अस्थाई कचरे घर पर रोक लगा दी गई। निगम अधिकारियों को जॉन वाइस कचरा घर बनाने के लिए जगह चिन्हित करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने मुजेडी, प्रतापगढ़ और रिवाजपुर में अस्थाई कचरा घर बनाने के लिए जगह चिन्हित की है।

वहीं, दूसरी ओर नगर निगम के पास कूड़ा निस्तारण के लिए फिलहाल कोई दूसरी जगह ना होने के कारण एनजीटी के रूप के बाद भी बांध बाड़ी में शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। संबंधित मामले को लेकर बल्लभगढ़ नगर निगम अधिकारी पदम भूषण ने बताया कि फिलहाल नगर निगम की ओर से तीन जगहों को चिन्हित किया गया है। यदि सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द यहां पर कूड़ा निस्तारण के लिए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago