Categories: Public Issue

सेक्टर में बिना परमिशन शुरू किया पाइप लाइन बिछाने का काम, आरडब्ल्यूए ने रुकवाया

Faridabad: सेक्टर-15ए में फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) द्वारा बिना परमिशन गंदे पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइप लाइन का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। सड़क बीच में से खोदने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। उधर, एफएमडीए की इस कार्यशैली से नाराज आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अब इस मामले को मुख्यमंत्री खट्टर के सामने रखने की तैयारी में है।

दरअसल, सेक्टर- 15ए के आरडब्ल्यूए प्रधान का आरोप है कि एफएमडीए को सेक्टर में कोई भी विकास कार्य शुरु कराने से पहले आरडब्ल्यूए को नोटिस देना चाहिए था। लेकिन एफएमडीए के अधिकारियों ने किसी को सूचित नही किया और रात में आकर सड़क को बीचों बीच खोदकर डाल दिया है। कर्मचारियों से पूछने पर पता चला की गंदे पानी की निकासी के लिए अजरौंदा चौक से सेक्टर 15 में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसके बाद आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सड़क खुदाई का कार्य रूकवा दिया।

इसके अलावा आरडब्ल्यूए के ज्वाइंट सेक्रेटरी अशोक मलिक का आरोप है कि नगर निगम अजरौंदा हाईवे पर भरने वाले पानी को सेक्टर में गिराने की तैयारी में है। जो बिल्कुल गलत है और जहां तक बात है गंदे पानी की निकासी की तो नगर निगम को पुराने जाम पड़े पाइप लाइन और नाले को साफ करवा देना चाहिए। अभी सभी गंदे पानी की निकासी से जुड़ी पाइपलाइनर बिल्कुल सही है। सफाई ना होने के कारण ही वह बंद पड़ी है। ऊपर से सेक्टर 15 में पहले से ही बरसात और सीवर के गंदे पानी की निकासी की समस्या बहुत विकट है। ऊपर से हाईवे का पानी भी यदि सेक्टर में गिराया जाएगा तो लोग कहां जाएंगे।

इसके अलावा आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि संबंधित मामले को लेकर उन्होंने एफएमडीए केसियो सुधीर राजपाल से भी बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी जानना चाहते हैं कि आखिर में नई पाइपलाइन किस लिए और किसके कहने पर डाली जा रही है। यदि अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करते तो बहुत जल्द आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी यह मामला मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago