Categories: Crime

दहेज की डिमांड पूरी ना होने पर दूल्हे ने फेरों के बाद छोड़ा दुल्हन का साथ

Faridabad: बल्लभगढ़ में दहेज की डिमांड पूरी न होने पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को एयरपोर्ट पर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि दूल्हे ने दहेज में 25 लाख की बीएमडब्ल्यू कार मांगी थी और दूल्हे ने लड़की वालों के खर्चे पर गोवा के महंगे होटल में सात फेरे भी लिए थे। शादी से पहले लड़की पक्ष के लोगों दूल्हे की प्रत्येक डिमांड को पूरा किया। लेकिन बीएमडब्ल्यू कार की डिमांड पूरी नहीं कर पाए। जिसके बाद एयरपोर्ट पर हे दूल्हा और दुल्हन की दहेज को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने सेक्टर 8 थाना पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि, पुलिस संबंधित मामले को लेकर अभी छानबीन कर रही है।

दरअसल, पीड़ित युवती पेशे से डॉक्टर है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पिता ने मेट्रीमोनियल साइट पर उनका बायोडाटा डाला हुआ था। इसे देखकर हिसार के रहने वाले अबीर कार्तिकेय गुप्ता के परिवार वालों ने आस्था के पिता से बात की। अबीर के माता-पिता आभा गुप्ता और अरविंद गुप्ता भी डाक्टर हैं। हिसार में उनका अपना अस्पताल है।

उन्होंने बताया कि अबीर नेपाल की यूनिवर्सिटी से डाक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। बात आगे बढ़ी और रिश्ता होने के बाद 26 जनवरी 2023 को शादी की तारीख तय हो गई। आरोप है कि शादी से ठीक पहले अबीर के माता-पिता ने 25 लाख रुपये की मांग रख दी। आस्था के पिता ने उनकी यह मांग पूरी कर दी। इसके बाद गोवा के एक महंगे होटल में शादी हुई। पीड़ित युवती का दावा है कि शादी का सारा खर्च उनके पिता ने उठाया था।

वही, संबंधित मामले को लेकर सेक्टर 8 थाना प्रभारी नवीन कौशिक ने बताया कि उनको यह शिकायत मिली है। लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पहले मामले की छानबीन की जा रही है। जांच यदि सही पाई जाती है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago