Categories: Crime

Crime City बना फरीदाबाद, 8 दिन में 7 हत्या के मामले हुए दर्ज

Faridabad: वीरवार को बल्लभगढ़ में विजय नगर के पास अनाज मंडी के पीछे खाली पड़े प्लाट में युवक का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। वहीं, मौके पर पहुंचे आदर्श नगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल के आस पास है और नाम शिवम बताया जा रहा है। शव देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक की ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मृतक का चेहरा भी बिगाड़ने का प्रयास किया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें, कि फरीदाबाद में आए दिन आठ दिन में अब तक छह हत्या के मामले सामने आए है। जिले में क्राइम का बढ़ता ग्राफ देख लोगों में दहशत है। लोगों का आरोप है कि पुलिस जिले में जगह-जगह नाके लगाकर कार्यवाही का दावा कर रही है। इसके अलावा जिले के कई स्थानों पर पैदल मार्च भी निकाल रही है। बावजूद इसके फरीदाबाद में क्राइम का ग्राफ कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है।

1 हफ्ते में हुई 6 हत्याएं
हत्या की पहली वारदात को आरोपियों ने 4 अप्रैल की रात को संजय कॉलोनी में अंजाम दिया। वहां रात के समय घर में घुसकर विशाल नाम के युवक को बेरहमी से चाकू से गोदा और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी वारदात को भी आरोपियों ने 4 अप्रैल को ही सूर्य विहार में अंजाम दिया। यह आरोप लगा कि अजय नाम के मैकेनिकल इंजीनियर कि उसी के दोस्तों ने हत्या की है। उसके बाद 6 अप्रैल को डबुआ कॉलोनी के उत्तम नगर में दूधिया कारोबारी की ईट से मारकर हत्या कर दी गई।

उसके बाद 8 अप्रैल को 12 वर्षीय बच्चे का शव को सीमेंट के कट्टे में बंद कर आगरा नहर के किनारे से दिया गया। इसके बाद 11 अप्रैल को पुलिस ने बाईपास रोड के किनारे से सूटकेस में पड़े शव को बरामद किया और 11 अप्रैल को ही पलवली गांव में आपसी रंजिश के चलते युवक को बुरी तरह चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago