
Faridabad: दिल्ली- मथुरा हाइवे पर सराय थाना क्षेत्र में वीरवार दोपहर को बच्चों से भरी स्कूल बस में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए। लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में बच्चे और ड्राइवर बाल-बाल बच गए।
दरअसल, छुट्टी के बाद डीपीएस स्कूल कि बस बच्चों को लेकर जा रही थी। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस के शीशे टूटे ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पास मौजूद राहगीर बस की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
वहीं, बस चालक का कहना है कि हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बस में जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण बस के शीशे टूट गए लेकिन किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। बच्चे डर गए हैं। फिलहाल स्कूल प्रबंधन को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
बस हादसे की सूचना जैसे ही फैली, वैसे ही बस से स्कूल के लिए निकले बच्चों के अभिभावक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक बच्चों को स्कूल ले जाया जा चुका था। दहशतजदा अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सही सलामत देख उन्हें कलेजे से लगाकर फफक पड़े।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…