Categories: Crime

फरीदाबाद: नीमका जेल में रहस्यमई परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप

Faridabad: फरीदाबाद के नीमका जेल में बंद एक 44 वर्षीय कैदी की बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने से नीमका जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे है। हालांकि, जिला जेल प्रशासन की देख देख में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। वहीं, शव लेने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन व पुलिस ने मृतक को बुरी तरह टॉर्चर कर किया। जब कैदी घनश्याम की हालत बिगड़ने लगी तो उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, मामला होडल का बताया जा रहा है, जहां घनश्याम नामक व्यक्ति अपने बेटे विनय, बेटियों व पत्नी के साथ रहता था। 6 अप्रैल को विशाल नामक युवक उनके घर में आया, जहां उसने घनश्याम की बेटी के साथ छेडख़ानी की, जिस पर वहां मारपीट हुई और विशाल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घनश्याम व उसके बेटे विनय पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक विशाल के परिजन दबंग किस्म के लोग है, जिनकी पुलिस में भी सांठगांठ है, जिसके चलते उन्होंने उसके पति-बेटे के साथ जेल में मारपीट करवाई और उन्हें उनसे मिलने भी नहीं दिया और आज उन्हें सूचना मिली कि उसके पति घनश्याम की मौत हो गई। मृतक घनश्याम की पत्नी ने सीधे तौर पर इसे हत्या बतातेे हुए जांच करवाने की मांग की। वहीं अपने बेटे विनय की सुरक्षा के लिए भी गुहार लगाई। फिलहाल इस मामले में अभी जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago