Categories: Public Issue

अचीवर्स सोसाइटी में भारी विरोध के बीच निगम तोड़फोड़ दस्ते ने मंदिर सहित 6 मकानों को किया ध्वस्त

Faridabad: बुधवार को सेक्टर 49 स्थित अचीवर सोसाइटी में बरसो पुराने मंदिर को तोड़ने पहुंची नगर निगम दस्ते को देखकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और मंदिर को ना तोड़ने की मांग की। सोसायटी वासियों के हंगामे के बीच नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता नहीं रुकी और भारी सुरक्षा बल के बीच मंदिर को तोड़फोड़ दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। वही, मंदिर को टूटता देख महिलाएं रोने लगी।

दरअसल, नगर निगम ने उच्च न्यायालय के आदेश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम देने से पहले निगम अधिकारियों ने मंदिर में रखी भगवान कृष्ण राधा भगवान शिव गणेश जी व अन्य प्रतिमाओं को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

वही निगम की इस कार्यवाही में एसडीओ सुमेर सिंह जेआरएफ प्रवीण बैसला जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट नितिन कादयान थे। मंदिर के साथ-साथ यहां बनी 6 अवैध दुकानों को भी निगम ने ध्वस्त कर दिया। यह मंदिर पिछले 10 वर्षों से स्थानीय निवासियों द्वारा बनाया गया था। 2013 से उच्च न्यायालय में यह मामला लंबित था और उच्च न्यायालय ने अब इसे तोड़ने के आदेश दे दिए जिस पर निगम को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

इसके अलावा निगम अधिकारियों ने बताया कि 5 अप्रैल को नोटिस भेजकर लोगों को मंदिर खाली करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन लोगों ने निगम के आदेश की अवहेलना की और लिहाजा आज नहीं है कार्रवाई मजबूरी में करनी पड़ रही है। क्योंकि उन्हें स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भी शौक नहीं है। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान महिला व लोगों ने विरोध किया और निगम अधिकारियों पर आरोप लगाए कि अब केवल उनके पास मंदिर तोड़ने का ही काम रह गया है। जो अन्य अवैध निर्माण है उन्हें निगम द्वारा नहीं हटाया जा रहा केवल बेकसूर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago