Categories: Crime

जिला प्रशासन अवैध और फर्जी यूट्यूब चैनलों के खिलाफ लेगा एक्शन

Faridabad: फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक के स्थानीय प्रशासन ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इसकी जांच खुद बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोक चंद अपने स्तर पर कर रहे है।

दरअसल, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक में पत्रकारों की अचानक बाढ़ आ गई है। जिनका किसी मीडिया हाउस, अखबार या न्यूज चैनल से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे लोग हाथों में माइक और प्रेस अंकित वाहनों पर बिना किसी रोक टोक घूम रहे है।

एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि शहर में हाल ही जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ मीटिंग में बैठे थे। उसी दौरान सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ चल रही थी कि बल्लभगढ़ में बारिश होने से गेहूं गीली हो गई है। जबकि पिछले दिनों फरीदाबाद या बल्लभगढ़ में बारिश नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिस भी युटुब चैनल ने यह खबर पब्लिश की है। उसमें फोटो किसी और जिला की मंडी की है और खबर बल्लभगढ़ के नाम से चलाई गई है।

इसके अलावा यह यूट्यूब चैनल संचालित करने वाले पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली करने की भी शिकायत सामने आई है। इसके अलावा अनगिनत वाहन पर प्रेस अंकित है। यह लोग स्वयं को पत्रकार बता कर ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। इसलिए अब आवश्यक है कि अवैध और फर्जी युटुब चैनल पर कार्यवाही की जाए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago