Categories: Crime

Faridabad के बाद बल्लभगढ़ में आग का तांडव, दुकानदारों का रो- रो कर हुआ बुरा

Faridabad: बल्लभगढ़ में गुप्ता होटल चौक के पास लगने वाली फलों की दुकानों में बीती देर रात भयंकर आग लग गई। जिससे फलों की लगभग 8 से 10 दुकानें जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल सका है। उधर, दुकानदारों का रो रो कर बुरा हाल है।

बता दें, कि अभी दो दिन पहले भी फरीदाबाद में खेड़ी पुल के पास लगने वाली कपड़ा मार्केट और सब्जी की दुकानों में भयंकर आग लग गई थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आग को बुझाने में आसपास से करीब 5 से 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। लेकिन दुकानों के पास स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।

गुप्ता चौक पर रेहड़ी पटरी में आग लगते ही ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया। जिसके कारण आस पास के कई इलाके की बत्ती रात से गुल है। बत्ती गुल होने की शिकायत मिलने के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक करने की जद्दोजहद में लग गए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago