Faridabad

अंग्रेजों से आज़ादी मिलने के बाद पहली बार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के मांदकौल गांव के लिए चली बस, जानिए टाईमिंग और रूट

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रहने वालों के लिए खुशखबरी हैं। हरियाणा रोडवेज की ओर से बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पलवल तक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस फतेहपुर बिलौच होते हुए मंडकौल व जनौली गांव होते हुए पलवल जायेगी। यह बस राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निर्देश पर चलाई गई है। पलवल जिले का मंदकौल ऐसा गांव है जहां पहली बार बस सेवा शुरू हुई है। इस गांव के लोग आज तक बस सेवा से वंचित थे। हरियाणा रोडवेज की यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रोजाना शाम 5 बजे रवाना होगी। इसके चलने से जहां एक ओर पलवल के राहगीरों को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर मंडकौल व जनौली गांव जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

 

यह होगी टाइमिंग और रूट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोडवेज ड्यूटी प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का पत्र मिला है। इसके बाद फतेहपुर बिलौच से मंडकौल व जनौली होते हुए पलवल के लिए बस चलाई जाएगी। यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रोजाना शाम 5 बजे निकलेगी, जो मोहना रोड, सेक्टर 62, सेक्टर 65, साहूपुरा, सनपेड़, डीग, फतेहपुर बिलोच, मंदकौल, जनौली, नया गांव और पलवल होते हुए गांव जाएगी। यह बस रात्रि विश्राम पलवल में करेगी। उसके बाद अगले दिन सुबह 7 बजे उसी रूट पर पलवल बस स्टैंड से बल्लभगढ़ आएगी। फतेहपुर बिलौच के लिए हरियाणा रोडवेज ने एक और बस चलाई है। यह बस बल्लभगढ़ बस स्टैंड से दोपहर 3.40 बजे रवाना होगी और रात में अटेरना गांव में रुकेगी। और सुबह 7 बजे बस वापस बल्लभगढ़ आएगी।

 

 

 

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago