Faridabad

बारिश की वजह से चरमराई बिजली व्यवस्था, लोगों को 8-10 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा

स्मार्ट सिटी में बारिश और तेज हवाओं ने जहां मौसम बदल दिया है, वहीं दूसरी तरफ़ लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सोमवार दोपहर तेज बारिश के कारण लोगों को 8-10 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने विद्युत निगम पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। ‘सोमवार की सुबह करीब 12 बजे फिर तेज हवा और भारी बारिश के कारण फॉल्ट और अधिकांश इलाकों में बिजली गुल होने से 8-10 घंटे तक बिजली गुल रही।

 

इन इलाकों में आपूर्ति प्रभावित

दोपहर करीब 12 बजे एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, कॉलोनी, जीवन नगर, सेक्टर 22-23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, तिलपत, इंदिरा कॉलोनी व बसेलवा कॉलोनी व अन्य इलाके। रात आठ बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं एनआईटी व बल्लभगढ़ के कुछ हिस्सों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान नजर आए। बिजली निगम के मुताबिक खराब मौसम के बाद बिजली की शिकायतें बढ़ीं। रविवार शाम से सोमवार रात तक बिजली कंट्रोल रूम में बिजली से संबंधित करीब 3000 शिकायतें पहुंचीं।

 

1 मई से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा

आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 1 मई से 3 मई तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश होने की आशंका हैं। पश्चिमी यूपी और दिल्ली- एनसीआर में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago