Faridabad

स्वच्छता अभियान में फरीदाबाद है गुमनाम, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले गाड़ियों के है पंचर जाम

फरीदाबाद का डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली वैन लंबे समय से बंद पड़ी हैं। हर वार्ड में वाहनों की नियमित आवाजाही नहीं होने से स्वच्छता अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। लोग नगर निगम और ईकोग्रीन की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। लोग शिकायत करते हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं होता। विभिन्न वार्डों में 483 ईकोजीन वाहन चल रहे हैं। इकोग्रीन के प्लांट में 80 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यही वजह है कि हर वार्ड में नियमित रूप से वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस मुद्दे पर निवर्तमान पार्षद के साथ ही आम नागरिक भी कई बार नाराजगी जता चुके हैं। वार्ड में कचरा उठाने के लिए वाहन नहीं जाने पर कई लोग सड़कों पर इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं।

 

जनता का फूटा गुस्सा

टोल फ्री नंबर की शिकायत अलग-अलग इलाकों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने नहीं जाने से लोगों में रोष है। सरस्वती कॉलोनी निवासी तरुण ने बताया कि वह कई बार नगर निगम व ईकोग्रीन में शिकायत कर चुका है। इसी तरह अशोक मान (सराय ख्वाजा क्षेत्र) की रहने वाली सरिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके इलाके में आमतौर पर सप्ताह में एक या दो बार गाड़ी नही आती है।

 

नगर निगम सदन में भी उठे सवाल

पिछले साल नगर निगम सदन में निवर्तमान पार्षदों ने वार्डों में नियमित रूप से वाहन नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया था। निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, ममता चौधरी व जसवंत सिंह इस मामले में कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। नगर निगम और ईकोग्रीन के रिकॉर्ड की बात करें तो करीब 80 फीसदी घरों से ही कूड़ा उठाया जा रहा है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago