Faridabad

स्वच्छता अभियान में फरीदाबाद है गुमनाम, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले गाड़ियों के है पंचर जाम

फरीदाबाद का डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली वैन लंबे समय से बंद पड़ी हैं। हर वार्ड में वाहनों की नियमित आवाजाही नहीं होने से स्वच्छता अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। लोग नगर निगम और ईकोग्रीन की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। लोग शिकायत करते हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं होता। विभिन्न वार्डों में 483 ईकोजीन वाहन चल रहे हैं। इकोग्रीन के प्लांट में 80 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यही वजह है कि हर वार्ड में नियमित रूप से वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस मुद्दे पर निवर्तमान पार्षद के साथ ही आम नागरिक भी कई बार नाराजगी जता चुके हैं। वार्ड में कचरा उठाने के लिए वाहन नहीं जाने पर कई लोग सड़कों पर इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं।

 

जनता का फूटा गुस्सा

टोल फ्री नंबर की शिकायत अलग-अलग इलाकों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने नहीं जाने से लोगों में रोष है। सरस्वती कॉलोनी निवासी तरुण ने बताया कि वह कई बार नगर निगम व ईकोग्रीन में शिकायत कर चुका है। इसी तरह अशोक मान (सराय ख्वाजा क्षेत्र) की रहने वाली सरिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके इलाके में आमतौर पर सप्ताह में एक या दो बार गाड़ी नही आती है।

 

नगर निगम सदन में भी उठे सवाल

पिछले साल नगर निगम सदन में निवर्तमान पार्षदों ने वार्डों में नियमित रूप से वाहन नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया था। निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, ममता चौधरी व जसवंत सिंह इस मामले में कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। नगर निगम और ईकोग्रीन के रिकॉर्ड की बात करें तो करीब 80 फीसदी घरों से ही कूड़ा उठाया जा रहा है।

nitin

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago