
बारिश से पता चलता है कि फरीदाबाद शहर की सड़कों को बनाने में किस तरह की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। सोमवार और बुधवार को हुई बारिश ने शहर की सड़कों को धो डाला। ऐसा लगता है कि तारकोल पानी में चला गया है। सड़क के नीचे पत्थर नजर आ रहे हैं। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालक हिचकोले खाते हुए अधिकारियों को कोसते रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि हर बार होता है। जिम्मेदार अफसरों को शायद सड़कों की ऐसी हालत नजर नहीं आती।
12-15 की डिवाइडिंग रोड हाईवे को बाइपास से जोड़ने के लिए मुख्य है। हाईवे के पास करीब 50 मीटर सड़क काफी जर्जर है। इसके अलावा बारिश से पेट्रोल पंप के पास की सड़क की भी हालत खराब हो गई है।इस सड़क से आम लोगों का ही नहीं बल्कि अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता।
बारिश के बाद हाईवे से सेक्टर-37 की ओर जाने वाली सड़क की भी हालत खराब हो गई है। सड़क कई सेक्टरों को जोड़ती है। हजारों वाहन चालक आवागमन करते हैं। सड़क के एक हिस्से से ऊपरी परत पूरी तरह गायब हो चुकी है। वाहन चालक परेशान हैं।
सेक्टर-14-15 की डिवाइडिंग रोड की भी हालत खराब हो गई है। इस सड़क पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। दोनों तरफ सेक्टर हैं। यह सड़क हाईवे को बायपास से जोड़ती है। यहां भी सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एनआईटी बस स्टैंड के पास रोज गार्डन जाने वाली सड़क की हालत खराब है। यहां सड़क बारिश के पानी से भर जाती है और कई जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे अधिकांश दुपहिया वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। अंधेरे में परेशानी हो रही है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…