Categories: Faridabad

खुद को लंदन का निवासी बताकर महिलाओं से ठगी करने वाले नाइजीरियन शख्स का पुलिस ने किया खुलासा

साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने लंदन का निवासी बताकर महिलाओं से ठगी करने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक नाइजीरियन सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 9 मोबाइल और 7 सिमकार्ड बरामद किए हैं। इनके बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपए के लेन-देन मिले हैं। साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस इससे पहले भी इसी तरह के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो नाइजीरियाई और एक भारतीय युवक था। इस गिरोह ने फरीदाबाद की एक महिला से भी लाखों रुपए की ठगी की थी।

 

अपराधी उत्तम नगर का रहने वाला

आपको बता दे कि डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी जॉन पॉल नाइजीरिया का रहने वाला है। वह फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। आरोपी सितंबर 2021 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और तभी से भारत के कुछ लोगों के साथ साइबर ठगी कर रहा है। आरोपी खुद को लंदन का बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाता था। मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए रिश्ता तलाश रही युवतियां अगर किसी विदेशी की आईडी देखकर संपर्क करने की कोशिश करतीं तो आरोपी उन्हें बातों में फंसा लेते। बताया जा रहा है कि लड़का कुछ दिनों में भारत आकर शादी कर लेगा।

 

ठगी के मामलों की जांच की जा रही

बता दे कि कुछ देर बात करने के बाद एक दिन महिला के पास कई और नंबरों से फोन आने लगे। लड़का कहता था कि उसकी मां बीमार है और उसके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। इसी बहाने आरोपी ने फरीदाबाद की एक महिला से आठ लाख रुपये की ठगी की थी। रुपये लेने के बाद आरोपी ने फोन बंद कर दिया। पीड़िता ने 26 अप्रैल को साइबर थाने में तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिससे पता चला कि आरोपी कुछ भारतीय लोगों के साथ मिलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। पता चला कि आरोपी ने ठगी की रकम पीड़िता से पांच खातों में भेज दी। इन खातों में करीब एक करोड़ रुपए का लेनदेन पाया गया। इस मामले में और कितनी महिलाओं के साथ ठगी हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago