18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे के मौके पर एक अच्छी खबर है। अगर तय योजना पर काम हुआ तो आने वाले समय में फरीदाबाद का नजारा मुंबई के मरीन ड्राइव जैसा होगा। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को फरीदाबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शहर के पर्यटन स्थलों को रोशन करने को कहा। इसके तहत पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। बड़खल झील का सौंदर्यीकरण होगा, जिसके लिए काम शुरू हो चुका है। अंखिर चौक से बड़खल झील तक जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां से भी अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।
वहीं आपको बता दे कि सूरजकुंड की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत कर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि मुंबई में मरीन ड्राइव की तर्ज पर बड़खल झील के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। डैम पर बच्चों के लिए झूला, रेस्टोरेंट, जूस कॉर्नर, वॉकिंग ट्रैक, फूड कोर्ट, ओपन एयर जिम आदि सुविधाएं होंगी। योगाभ्यास, व्यायाम की सुविधा भी यहां होगी। तालाब को गंदगी से बचाने के लिए फेंसिंग कराई जाएगी।
गौरतलब है कि बड़खल झील और सूरजकुंड की हालत फिलहाल खराब है। हरियाणा सरकार दोनों पर्यटन स्थलों को विकसित करना चाहती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आएं। 2000 के दशक में बड़खल झील में भरपूर पानी था। 2004 में पानी सूख गया और झील पूरी तरह सूख गई। इसके बाद यहां पर्यटकों का आना बंद हो गया। वर्तमान में बड़खल झील का निर्माण कार्य चल रहा है। झील में पानी लाने के लिए सेक्टर-21ए में एसटीपी बनाया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर के सीवर के पानी को ट्रीट कर पाइप लाइन के जरिए झील में डाला जाएगा और काम पूरा हो गया है। तालाब के चारों ओर निर्माण कार्य चल रहा है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…