Categories: Faridabad

मई का महीना दिखा रहा कई मौसम के रंग, जाने फरीदाबाद के मौसम का हाल

फरीदाबाद में इस साल का मौसम हैरान करने वाला है। मई के महीने में कड़कती धूप की बजाय धुंध देखने का अवसर मिल रहा है। गुरुवार की सुबह दिसंबर और जनवरी जैसा मौसम देख लोग हैरान रह गए। मई के महीने में सुबह 6 बजे से ही पूरी रोशनी ही जाति है, जबकि गुरुवार की सुबह आसमान धुंध से ढका हुआ था और दृश्यता खराब थी। सुबह करीब 9 बजे धुंध छंटी और धूप खिली। इसके बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इसके कारण अधिकतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। वही इससे पहले बुधवार की शाम बारिश होने के बाद मौसम सर्द हो गया था। फिर देर रात से हल्की धुंध छानी शुरू हो गई थी।

 

अगले हफ्ते बढ़ सकती है गर्मी

फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। वही इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। अब धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह के बीच में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन लू के अभी कोई आसार नहीं हैं।

 

7 मई को हो सकती है बारिश

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक-दो क्षेत्रों में बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। परंतु आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उनके अनुसार 7 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ संभव है, जिससे एक बार फिर अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आ सकती है। 7 मई को बारिश होने की संभावना है।

nitin

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago