Categories: Faridabad

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की मनमानी विकास कार्यों में बन रही बाधा

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये का असर शहर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। हालत यह है कि तीन साल पहले स्मार्ट सिटी में आठ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना थी, लेकिन अब तक दो पर ही काम शुरू हो सका है। एक प्लांट राजीव कॉलोनी डिस्पोजल के पास और दूसरा गोल्फ कोर्स के बाहर बनाया जा रहा है। दोनों निर्माणाधीन हैं। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो की भारी समस्या है। पुरानी लाइनों की क्षमता कम होने से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या बल्लभगढ़ की डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी व सुभाष कॉलोनी में बनी हुई है।

 

लोग कर रहे धरना प्रदर्शन लेकिन कोई सुनवाई नहीं

समस्या को लेकर अक्सर लोग नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते देखे जाते हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम ने कुछ जगहों पर कम क्षमता के सीवर प्लांट लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन राशि के अभाव में काम पूरा नहीं हो सका। बाद में इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया गया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्लांट लगाने के लिए पैसा दे रही है, जबकि साइट का मालिकाना हक नगर निगम के पास रहेगा।

 

64 करोड़ रुपये खर्च कर लगेंगे एसटीपी

तीन साल पहले बनी योजना अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है, जबकि इसके लिए काम आवंटित कर दिया गया है। जगह की उपलब्धता के अनुसार एसटीपी लगाए जाएंगे। इस योजना पर 64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और शोधित जल का उपयोग बागवानी और उद्योगों में किया जाएगा।

 

शहर में लगे हैं सिर्फ तीन एसटीपी 8 और लगाने की योजना

शहर के सीवेज के उपचार के लिए तीन बड़े सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किए गए हैं। तीनों प्लांट की क्षमता कम है। इससे शहर में अक्सर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा समस्या जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सेक्टर-55, एनआईटी व बल्लभगढ़ इलाके में है। लगभग 259 एमएलडी घरेलू सीवरेज उत्पन्न होता है। इसके लिए बादशाहपुर में 45 एमएलडी, प्रतापगढ़ में 50 एमएलडी व मिर्जापुर गांव में 45 एमएलडी एसटीपी है। इसके जरिए करीब 157 एमएलडी पानी शुद्ध किया जा रहा है। इसे देखते हुए आठ जगहों पर एसटीपी लगाने की योजना है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago