Categories: Faridabad

खाली प्लॉट में कटते थे चोरी के वाहन, पुलिस पहुंची तो भाग खड़े हुए आरोपी

फरीदाबाद के अनंगपुर गांव के टीन शेड में चोरी के वाहनों को काटने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।सूचना के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो पूरा मामला सामने आ गया। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने मौके से हाईवे के कटे हिस्से व अन्य वाहन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसके बाद पता चलेगा कि उसके साथी कौन हैं और अब तक कितनी चोरी की गाड़ियां काटी जा चुकी हैं।

 

मौके पर हाईवा काटे जा रहे थे

आपको बता दे कि सूरजकुंड थाना पुलिस को सूचना मिली कि अनंगपुर गांव निवासी नरेंद्र उर्फ निंदे ने गांव के एक भूखंड पर टीनशेड बना रखा है। यहां वह चोरी के वाहनों को काटता है। चोरी के दो हाईवा मौके पर ही काटे जाने को तैयार हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। दूर से पुलिस को देख लोगों ने चोरी किए गए हाईवा के कटे हुए हिस्से को कैंटर में लाद दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके पर हीवा के दो केबिन मिले। हाईवे के कटे हिस्से कैंटर में लदे मिले।

गैस सिलेंडर और कटर नीचे जमीन पर पड़े थे, जिससे ये वाहन कट रहे थे। ई-चालान मशीन से हाइवे पर लिखे नंबर की जांच की गई तो वाहन वजीरपुर, जिला सवाई, माधोपुर, राजस्थान निवासी इनायत अली का निकला। इनायत अली को बुलाया गया तो उसने बताया कि यह हाईवा उसी का है, जिसकी चोरी हुई है। पुलिस ने मौके से सारा सामान जब्त कर लिया है। जांच अधिकारी योगेंद्र के मुताबिक नरेंद्र उर्फ निंदे अपने साथियों के साथ चोरी के वाहनों को काटता था। उसके खिलाफ सूरजकुंड थाने में मामला दर्ज किया गया है।

 

पड़ोसी बोलने को तैयार नहीं

आपको बताते चले कि चोरी के वाहनों को जब इस प्लाट पर लाया गया तो आसपास के लोग बोलने को तैयार नहीं हैं। प्लॉट अनंगपुर गांव में प्रवेश करने के बाद 500 मीटर दूर गली में स्थित है। इसके आसपास के प्लॉटों पर कई फैक्ट्रियां चल रही हैं। एक ही व्यक्ति ने बताया कि यहां एक-दो महीने से काम चल रहा था, पता नहीं क्या चल रहा था। पुलिस को अभी पता चला है कि प्लॉट नरेंद्र का ही है। बाकी की जांच उसकी गिरफ्तारी के बाद ही आगे बढ़ेगी।

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago