Categories: Faridabad

फरीदाबाद में मेट्रो पिलर से टकराई यूपी रोडवेज, ड्राइवर समेत दर्जनों यात्री हुए घायल

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी रोडवेज की एक बस फरीदाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद डिपो जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार के चलते बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस हाईवे पर लगी ग्रिल पर चढ़कर डिवाइडर के खंभे से जा टकराई।

 

हादसा बड़ा भीषण था

बता दे हादसा इतना भीषण था कि बस की ड्राइवर की सीट साइड की पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में चालक समेत दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में मौजूद यात्रियों को नीचे उतारा। घायल चालक समेत कई लोगों को एंबुलेंस के जरिए फरीदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही फरीदाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। रात होने के कारण सड़क खाली थी। इसलिए चालक तेज गति से बस चला रहा था। वह सामने जा रही एक कार को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस रेलिंग से टकरा गई। हादसे के कारण काफी देर तक सड़क जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने हटा दिया।

 

हादसे में किसी की जान नहीं गई

गौरतलब है कि इस हादसे में चालक को अधिक चोटें आई हैं, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला सिविल बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में बैठे कई यात्री भी घायल हो गए। इस हाईवे पर दिन में वाहनों की भीड़ रहती है, लेकिन रात होने के कारण सड़क सुनसान हो गई थी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। आसपास कोई वाहन नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago