Categories: Faridabad

एक दंपत्ति ने अपने नवजात बच्चे को मरने के लिए कूड़े में फेंका, अमेरिकी दंपत्ति ने लिया गोद

जन्म के समय मरने के लिए कूड़ेदान में फेंके जाने के एक साल बाद अमेरिका में एक दंपति ने उसे गोद ले लिया है। जिला बाल कल्याण समिति द्वारा सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बच्चे को दंपती को सौंप दिया गया है। समिति के अध्यक्ष श्रीपाल करहाना ने बताया कि करीब एक साल पहले कूड़े के ढेर में एक नवजात मिला था। वहां किसी ने बच्चे को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहां से बच्चे को बाल कल्याण समिति के पास लाया गया।

 

गोद के लिए वेबसाइट पर डाला

आपको बता दे कि बाल कल्याण समिति ने बच्ची को सेक्टर-31 आश्रय गृह भेज दिया। उसे वहां लाया जा रहा था। पुलिस ने लड़की के माता-पिता के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब जब बच्चा लगभग एक वर्ष का हो गया है, तो बाल कल्याण समिति ने केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के माध्यम से बच्चे की जानकारी को गोद लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया है।

 

अमेरिकी दंपत्ति ने लिया गोद

आपको बताते चले कि यह जानकारी इंटरनेशनल एडॉप्शन एजेंसी के पास भी गई। संयुक्त राज्य अमेरिका के युगल गुरेंद्र सिंह ग्रेवाल और उनकी पत्नी क्रेस्टा एनी को अंतर्राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण एजेंसी के साथ पंजीकृत किया गया था। बच्चे की जानकारी उन तक पहुंची। अमेरिकी दंपत्ति का दिल बच्चे पर आ गया। इसके बाद उन्होंने दूतावास के माध्यम से जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। बाल कल्याण समिति द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को दंपति को सौंप दिया गया। दंपति बच्चे को लेकर अमेरिका के लिए रवाना हो गए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीपाल करहाना ने उम्मीद जताई कि दंपति बच्चे की अच्छे से परवरिश करेंगे और उसे एक बेहतर जीवन देंगे।

nitin

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago