खुशखबरी : हरियाणा में कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर टेस्ट शुरू, ऐसे रहे परिणाम

देश, प्रदेश, विदेश में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस अधिक दिनों तक मनमानी नहीं कर सकेगा | दुनिया भर के वैज्ञानिक महामारी को हराने में जुटे हुए हैं | अमेरिका, रूस जैसे देशों में कोरोना की दवा ज़ोरो – शोरो से बन रही है | भारत ने भी कोरोना दवा बना ली है, लेकिन टेस्टिंग करना रहता है |

यदि टेस्टिंग में पास हो गया भारत तो दुनिया में पहला देश बन जाएगा कोरोना की दवा वाला | देश में 10 लाख का आंकड़ा पार कर चुके कोरोना संक्रमण केस के बीच हरियाणा के रोहतक से इस महामारी की वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर आई है।

कोरोना

महामारी से हर कोई झूझ रहा है | हर कोने में कोरोना को हराने की दुआएं की जा रही हैं | पीजीआई रोहतक में “Covaxin”नामक दवा का इंसानों पर ट्रायल किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बारे में जानकारी दी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया, ‘भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन (Covaxin) का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। आज पीजीआई रोहतक में 3 लोगों को इनरोल किया गया। सभी वैक्सीन को सहन कर गए। किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला।

कोरोना वायरस इस सदी का सबसे बड़ा दुशमन बनके उभरा है | दुनियाभर में महामारी ने अब तक लगभग 6 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है | भारत में कोरोना से मौत का आकड़ा 25 हज़ार को पार कर गया है |

आपको बता दें बता दें कि आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर Covaxin तैयार की है। इसका कोड नाम BBV152 रखा गया है। इस वैक्सीन को 15 अगस्त तक लॉन्च करने का दावा किया गया था। बहरहाल, इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानी परीक्षण शुरू हो चुका है। अगर सारे परीक्षण सही रहते हैं तो कोरोना वायरस के खिलाफ असर दिखाने वाली यह भारत की पहली कोरोना वैक्सीन होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago