Categories: Faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद में तैयार होने जा रहा है जिमखाना क्लब, लगेंगे 16 करोड़ रूपए

अब ग्रेटर फरीदाबाद में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब भवन का निर्माण कराया जायेगा। संशोधित अनुमान शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। आपको बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पिछले साल जिमखाना क्लब के भवन निर्माण के लिए करीब 13 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया. हालांकि, अब डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका अनुमान बढ़कर 16 करोड़ रुपए हो गया है।

 

जिमखाना क्लब बनाया जाएगा

बता दे कि ग्रेटर फरीदाबाद में अब कई सोसायटियां विकसित हो गई हैं और हजारों परिवार वहां रहने लगे हैं। ऐसे में सीएम मनोहर लाल ने यहां जिमखाना क्लब बनाने का ऐलान किया था। जिमखाना क्लब में टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट अलग-अलग बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिम, टेबल टेनिस और स्वीमिंग पूल की भी व्यवस्था होगी। यहां मल्टीपरपज हॉल के साथ ही एक रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा। एचएसवीपी एसई संदीप दहिया ने बताया कि डिजाइन में बदलाव के चलते संशोधित एस्टीमेट को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू किया जाएगा।

 

nitin

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago