Categories: Faridabad

हरियाणा में बिजली-पानी चोरी की 24 हजार 187 शिकायतें दर्ज 6 जिले ने किया टॉप, वसूले 65.50 करोड़ टैक्स

हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान के परिणाम आ रहे हैं। सीएम द्वारा की गई पहल पर हुई मुहिम में बिजली-पानी की चोरी में 6 जिलों के हरियाणवी सबसे आगे पाए गए हैं। प्रदेश के थानों में अब तक 24 हजार 187 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। अब सरकार इन जिलों में खुलासे के बाद सख्ती बढ़ाने के लिए तैयार है। सीएम का यह अभियान पूरे प्रदेश में आईजीपी राजेंद्र कुमार की देखरेख में शुरू किया गया है जिसे लेकर समीक्षा बैठक की गई।

 

चोरी करने वाले जिलों पर होगा प्रहार

बिजली और नहरी पानी चोरी में हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, करनाल और रेवाड़ी जिले अव्वल स्थान पर हैं। अब इन जिलों सरकार में सख्ती बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। राज्य में 8 बिजली और पानी के स्टेशन खोले गए हैं जिससे बिजली-पानी की चोरी को रोका जा सके। एक यूनिट बिजली पैदा करने के लिए 850 ग्राम कोयले और 1.8 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए पानी और बिजली की अहमियत को समझते हुए बिजली और जल केंद्रों की पुलिस को इनकी चोरी रोकने के लिए एक्टिव रहने का आदेश दिया गया है।

 

केवल हिसार में 149 मामले हुए दर्ज

आईजीपी राजेंद्र कुमार ने चोरिहो रहे जिलों के थाना प्रभारियों को इन जिलों में बिजली व नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक हरियाणा के सभी जिलों में नहरी पानी चोरी की 311 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 149 शिकायतें हिसार बिजली पानी थाने में दर्ज की गई है।

 

हरियाणा पुलिस ने 64.47 टैक्स वसूल

हरियाणा पुलिस ने एक जनवरी से 30 अप्रैल 2023 तक बिजली और पानी की चोरी करने वालों से 64.47 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किया है। करनाल में 1619, रोहतक में 2349, जींद में 2711, हिसार में 4637, रेवाड़ी में 4528, गुरुग्राम में 4216 और फरीदाबाद में 2486 सहित बिजली चोरी के अब तक कुल 24 हजार 187 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

2017 में हुआ था लोकेशन का सर्वे

इस प्रोजेक्ट से पहले अगस्त 2017 में सर्वे किया गया था। इसमें सर्वे टीम ने 12 घंटे तक ओल्ड फरीदाबाद के मार्केट के आसपास स्टडी की थी। इस दौरान बाजार के आसपास कुल 995 वाहन खड़े मिले। यहां 716 चार पहिया व 261 दो पहिया वाहन खड़े मिले। पीक आवर्स के दौरान बाजार के आसपास 70 कारें और 28 दोपहिया वाहन और एक ऑटो खड़ा पाया गया।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago