Categories: Faridabad

डेढ़ साल से निर्माण की गुहार लगा रही प्याली-हार्डवेयर की सड़क

तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्याली-हार्डवेयर सड़क का निर्माण कार्य एक साल नौ माह में भी पूरा नहीं हो सका। अधूरा निर्माण होने के कारण सड़क के एक तरफ गिट्टी बिखरी पड़ी है। कई जगह गड्ढों में पानी भर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

लोग रहते है जाम से परेशान

दरअसल पॉली-हार्डवेयर रोड एनआईटी बल्लभगढ़, बड़खल के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। यह सड़क एक तरफ सोहना रोड, दूसरी तरफ डबुआ, तीसरी तरफ एनआईटी को एक-दो मोहल्लों से जोड़ती है। ऐसे में यहां से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। कई प्रदर्शनों के बाद यहां सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। एक तरफ की सड़क बन चुकी है और दूसरी तरफ की हालत जर्जर है। लोग एक ही रास्ते से आवागमन करते हैं, लेकिन इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की दावे निकले खोखले

पाली-हार्डवेयर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अप्रैल 2021 में किया था। उस दौरान छह महीने में सड़क का निर्माण पूरा करने की घोषणा की गई थी। वहीं, मानसून से पहले सड़क का एक हिस्सा जनता को समर्पित करने की बात कही गई थी, लेकिन दोनों ही दावे फेल हो गए।

 

फंड की कमी बनी काम में रुकावट

नगर निगम के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कर्दम ने बताया कि सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ काम बाकी है, वह भी जल्द ही हो जाएगा। निगम के पास फंड की कमी है। ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते काम रुका हुआ है। भुगतान के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago