Categories: Faridabad

10 साल में बदल जाएगी औद्योगिक नगरी की तस्वीर, तीन चरणों में होगा शहर का विकास

सरकार के आदेश का नगर निगम गंभीरता से पालन करे तो अगले 10 साल में औद्योगिक नगरी की तस्वीर बदल जाएगी। शहर का विकास तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में प्रथम वर्ष में सभी सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाना है। नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को गति देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत बच्चों, किशोरों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखा जाएगा। निगम क्षेत्र में एक पार्क के पास खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। यहां ट्रैक भी बनाया जाएगा। खेल स्टेडियम बनाने से पहले विभिन्न आरडब्ल्यूए से सुझाव लिए जाएंगे। उनसे चर्चा कर कार्य में तेजी लाई जाएगी।

 

नगर निगम को 10 साल की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट तैयार करने के मिले आदेश

12 मई को फरीदाबाद आए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त व सचिव विकास गुप्ता ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। साथ ही शहर के विकास के लिए एक, पांच व 10 साल की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इसके बाद नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा अब शहर की कमियों को दूर करने की तैयारी में जुट गई है।

 

मोक्ष का आदर्श धाम बनाने के भी हैं आदेश

सरकार की शहर में आदर्श मोक्ष धाम बनाने की योजना है। सौंदर्यीकरण के साथ मोक्षधाम में एसी भी लगेंगे। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, बनेंगे 50 तालाब

एनआईटी बरखल और बल्लभगढ़ में कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। नगर निगम मुख्यालय के पीछे की सड़क वर्षों से जर्जर है। दशहरा मैदान के इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को जिला सिविल बादशाह खान अस्पताल व नगर निगम जाना पड़ता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां नई सड़कें बनाई जाएंगी। दूसरे व तीसरे चरण में खेल स्टेडियम, नया एसटीपी व मोक्षधाम बनाया जाएगा। पेयजल की कमी को दूर करने के लिए अमृत योजना का कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। निगम क्षेत्र में 50 तालाबों को सजाया जाएगा।

nitin

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago