Categories: Faridabad

जगह-जगह पड़े कूड़े से परेशान लोग, निगम नहीं कर रहा सफ़ाई

सैनिक कॉलोनी में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं किए जाने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। जिससे कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैनिक कॉलोनी के लोगों द्वारा कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। सैनिक कॉलोनी निवासी राजेश व राकेश ने बताया कि शहर के पॉश सेक्टरों में सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 भी शामिल है। सैनिक कॉलोनी को वर्ष 2018 में नगर निगम में शामिल किया गया था। अब यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

 

साफ़ सफ़ाई नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी

आपको बता दे कि यहां 4500 घरों में रहने वाली 20 हजार से अधिक की आबादी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। साफ सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सैनिक कॉलोनी की जल्द से जल्द सफाई कराने के सख्त आदेश संबंधित अधिकारी को दिए गए हैं।

 

nitin

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago