Categories: Faridabad

फरीदाबाद में मेट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर एक आदमी से ठगे गए 25 हज़ार रुपए

साइबर ठगों ने मेट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर सूरजकुंड इलाके में एक निजी कंपनी के मैनेजर से 25 हजार रुपये ठग लिए। फरीदाबाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेल बिहार के सेक्टर-45 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। परिजनों के कहने पर उसने दूसरी शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल अपलोड कर दिया। कुछ दिनों बाद उन्हें एक महिला का एसएमएस आया। एसएमएस में महिला ने बताया कि उसके पति और बच्चों की भी मौत हो चुकी है। वह दूसरी शादी भी करना चाहती है। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे।

 

पीड़ित ने बार बार पैसे दिए महिला को

वहीं पीड़िता के मुताबिक एक दिन बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसकी मौसी पटना के एक अस्पताल में भर्ती है और उसे 25 हजार रुपये की जरूरत है। जिसके बाद पीड़ित ने महिला के बैंक खाते में 25 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने फिर से कुछ रकम मांगी। पीड़ित का आरोप है कि महिला के बार-बार पैसे मांगने पर उसे शक हुआ। पूछताछ करने पर पता चला कि उनका कोई भी मरीज पटना के उक्त अस्पताल में भर्ती नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को सूरजकुंड थाने में तहरीर दी। पुलिस अज्ञात आरोपित की तलाश कर रही है।

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago