Categories: Faridabad

फरीदाबाद में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है, नोडल अधिकारी एवं अपर उपायुक्त अपराजिता ने बताया

परिवार पहचान पत्र के जिला नोडल अधिकारी एवं अपर उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि डबुआ कॉलोनी क्षेत्र में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है और इसके लिए फील्ड वेरिफिकेशन का कार्य भी लगातार चल रहा है। ताकि लोगों के द्वारा उनके परिवार पहचान कार्ड में घोषित आय की जांच के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न तरीकों का उपयोग किया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को व्यर्थ चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं और योजनाओं का फायदा मिलेगा।

 

मतदान पत्र लाना अनिवार्य हैं

बता दे कि एडीसी अपराजिता ने बताया कि पीपीपी को ऑनलाइन अपडेट करने का कार्य अटल सेवा केंद्रों, सरल केंद्रों व सीएससी केंद्रों के साथ ही चुनाव विभाग के बीएलओ व महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग के समन्वय से किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन के साथ-साथ अपना नाम जोड़ने, विकलांगों की स्थिति को अद्यतन करने, जन्मतिथि में सुधार आदि कार्य भी शामिल हैं, उन्होंने कहा कि 55 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति की जन्म तिथि में सुधार के लिए मतदाता पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। वोटर कार्ड 2017 से पहले का होना चाहिए।

 

पीपीपी का गठन किया गया

आपको बताते चले कि एडीसी अपराजिता ने बताया कि प्रशासन पीपीपी के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कॉल कर परिवार पहचान पत्र संबंधी जानकारी ले रहा है और दे रहा है। एडीसी अपराजिता ने आगे कहा कि पीपीपी विभागीय अधिकारियों के अनुसार फरीदाबाद में 5,92,625 परिवारों के लिए पीपीपी का गठन किया गया है। इनमें बल्लभगढ़ क्षेत्र में 41,778 परिवार, फरीदाबाद ब्लॉक में 25,395 और तिगांव में 28,562 परिवार शामिल हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में कुल 4,96,918 लोगों के पहचान पत्र बनाए गए हैं। 18,400 बीपीएल और अंत्योदय परिवार हैं।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago