Categories: Faridabad

फरीदाबाद के बड़खल चौक अब तिरंगे के लेजर लाइट से चमकेगा

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बीते बुधवार को बड़खल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का उद्घाटन किया। लोकार्पण के मौके पर उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की सत्ता संभाली है, नौ साल के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सड़के तिरंगा रौशनी से जगमगाएंगी।

 

फरीदाबाद के विकास कार्यों पर क्या बोले कृष्णपाल गुर्जर?

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। बड़खल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है। जब आप इस सड़क पर चलेंगे तो आपको तिरंगा नजर आएगा। बड़खल चौक से बायपास रोड तक तिरंगे के आकार में लेजर लाइट दिखेगी।

 

विकास कार्य के साथ हो रहा सौंदर्यकरण

इस सड़क का नाम तिरंगा रोड भी रखा गया है। लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए आज तिरंगा लेजर लाइट लॉन्च किया गया। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे शहर की सड़कों के सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। सड़कों पर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। आगरा नहर, गर्ल्स स्कूल और कॉलेज, कौशल विश्वविद्यालय और हाईवे का विकास कार्य तेजी से चल रहा है और फरीदाबाद की सुंदरता भी बढ़ रही है।

 

9 साल में बदला फरीदाबाद

देश के सभी स्मार्ट शहरों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पहले कोरोना महामारी के कारण काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। सिटी पार्क, बड़खल झील का पुनर्निर्माण, नेशनल हाईवे और शहर की हर गली को एलईडी से रोशन किया गया है और ये सब चीजें पिछले 9 सालों में हुई हैं। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद भी बदल रहा है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago