Categories: Faridabad

फरीदाबाद में इस अप्रोच रोड बनने के बाद मिनटों में पहुंच जाएंगे ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा से इंडस्ट्रियल सिटी को जोड़ने के लिए मंझावली पुल का लाखों लोग निर्माण पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नदी पर पुल तो बन गया है लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जाने वाला एप्रोच रोड अभी तक नहीं बन पाया है। मंझावली में हरियाणा की तरफ से एप्रोच रोड का काम शुरू हो गया है। एप्रोच रोड के दोनों तरफ करीब 400 मीटर सीमेंट की दीवार भी बनाई गई है। अब यमुना नदी पर बनने वाले पुल के एप्रोच रोड का काम शुरू होने जा रहा है।

 

अप्रोच बनने की तैयारी शुरू

पुल का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों ने हाल ही में नदी पार का दौरा किया था। वहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। हरियाणा के मौजाबाद गांव में नदी के उस पार पड़ी करीब 600 मीटर जमीन को पूरा कर कब्जा दे दिया गया है। पुल को जोड़ने के लिए 600 मीटर का एप्रोच रोड बनाया जाएगा। इससे आगे हरियाणा के ही शेखपुर गांव की जमीन है, जिस पर 400 मीटर लंबी सड़क बनेगी। प्रदेश के गांवों में कुल एक किलोमीटर सड़क बनेगी।

 

अप्रोच रोड के साथ बनेगा अंडरपास

इसके अलावा उत्तर प्रदेश का लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण करेगा। उम्मीद है कि तीन महीने में पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का काम पूरा हो जाएगा। एप्रोच रोड के नीचे बनेगा अंडरपास पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड के नीचे अंडरपास भी बनाया जाएगा। इससे आसपास के खेतों में जाने में आसानी होगी। पुल का एप्रोच रोड होने से खेतों को दो भागों में बांटा जाएगा। अगले महीने अंडरपास का काम भी शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सिद्धार्थ के अनुसार नदी के दूसरी तरफ एप्रोच रोड का काम करीब तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। मंझावली की दिशा में चल रहा काम एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने नौ साल पहले रखी थी नींव

 

मंझावली पुल की आधारशिला 15 अगस्त 2014 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रखी थी। मंझावली में यमुना नदी पर करीब 122 करोड़ रुपए की लागत से 630 मीटर लंबा फोर लेन ब्रिज बनाया गया है। ब्रिज को जोड़ने के लिए कुल 24 किमी लंबी परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा में 19 किमी और उत्तर प्रदेश में पांच किमी सड़क बनाई जानी है। इसमें से दो किलोमीटर सड़क बन चुकी है।

 

ग्रेनो तक मिनटों में तय होगा सफर

मंझावली पुल बनने के बाद ग्रेटर नोएडा से आने-जाने में कुछ ही मिनट लगेंगे। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा जाने के लिए कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली सरिता विहार से जाना पड़ता है। पुल बनने के बाद यहां से जेवर एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। पुल के बन जाने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago