Categories: Faridabad

अब FMDA करेगा लेजरवैली पार्क का सौंदर्यीकरण, खर्च होंगे चार करोड़ रुपए

एफएमडीए अब एनआईटी के लेजर वैली पार्क का सौंदर्यीकरण करेगा। सौंदर्यीकरण पर करीब चार करोड़ खर्च होंगे। नए फव्वारे लगाए जाएंगे। यहां म्यूजिक सिस्टम के साथ झूले भी लगाए जाएंगे। एफएमडीए द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए अनुमान तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि लीजर वैली पार्क का निर्माण पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने करवाया था। 2014 के बाद पार्क की हालत खराब हुई। पिछले साल विधायक नीरज शर्मा ने मेंटेनेंस पर 16 लाख खर्च किए थे। एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल से पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए बात की। नीरज शर्मा के साथ सुधीर राजपाल ने भी पार्क का निरीक्षण किया। नीरज शर्मा ने बताया कि दो महीने में काम शुरू हो जाएगा।

 

6 साल पहले बना था लेजरवैली पार्क

गौरतलब हैं कि एनआईटी में 6 साल पहले बनाए गए लेजर वैली पार्क का हाल बेहाल है। आलम यह है कि इलाके के लोगों ने पार्क में सैर करना भी बंद कर दिया है। देखभाल न होने के कारण पार्क में पेड़-पौधे सूख रहे हैं। इसके अलावा पार्क में लगाई गई टाइल्स उखड़ चुकी हैं और फव्वारे भी बंद पड़े हैं। डबुआ कॉलोनी के लोगों ने पार्क की स्थिति को सुधारने के लिए नगर निगम में शिकायत भी दी है। लोगों का कहना है कि एनआईटी क्षेत्र में सबसे बड़े पार्क का निर्माण इसलिए कराया गया था ताकि लोग सुबह और शाम सैर सकें और बच्चे इसमें खेल सके, लेकिन पार्क की हालत बेहद खराब है।

 

nitin

Published by
nitin

Recent Posts

Faridabad की इस दुकान के छोले- भटूरो का स्वाद कर देगा आपको दीवाना, जल्दी से यहां देखे Location 

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद अब सिर्फ औद्योगिक नगरी नहीं है, बल्कि चटोरो का भी शहर बन…

20 hours ago

Haryana का एक ऐसा मंदिर जो जाना जाता हैं छोटी काशी के नाम से, जल्दी से यहां देखें Location 

हरियाणा में आपकों दर्शन करने के लिए बहुत से तीर्थ स्थल  मिल जाएंगे। इन में…

20 hours ago

Haryana के इस जिले के लोगों को मिलेगी जल्द मिलेगी “ट्रामा सेंटर” की सुविधा, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर 

प्रदेश की स्वास्थ सेवा को मजबूत और बेहतर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास…

20 hours ago

Haryana सरकार ने बैन किए यह 3 तीन हरियाणवी गाने, इस फैसले के बाद म्यूज़िक इंडस्ट्री में मचा बवाल 

इन दिनों हरियाणा सरकार के एक फ़ैसले ने पूरी हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में बवाल मचा…

21 hours ago

क्या है Faridabad शहर में गंदगी का कारण नगर निगम की लापरवाही या अवैध कब्जा, कमेंट करके दे अपनी राय

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में अब गंदगी एक आम समस्या हों गई हैं। यहां सीवर का…

21 hours ago

Special Child को पढ़ाने के लिए Faridabad में होगा यह काम, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

शिक्षा पाने और ज्ञान अर्जित करने का अधिकार सभी बच्चो का होता है, अब चाहे…

3 days ago