हरियाणा की स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में एक करोड़ 11 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की चार दिन की रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद धर्मेंद्र सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं बाद में पुलिस उन्हें फरीदाबाद जेल ले गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली निवासी ललित मित्तल की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने आईएएस अधिकारी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ललित मित्तल का आरोप है कि सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 3 लोगों ने उनसे 1.11 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन टेंडर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच फरीदाबाद पुलिस के एसीपी विष्णु प्रसाद कर रहे थे। इस दौरान एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आईएएस धर्मेंद्र सिंह का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के बाद आईएएस धर्मेंद्र सिंह को कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। आज रिमांड पूरा होने पर धर्मेंद्र सिंह को फरीदाबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक जेल भेज दिया गया है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…
देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…
प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…