Categories: Faridabad

गर्मी बरसा रही है आग के गोले, क्या बदलेगा मौसम का हाल?

इस समय गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। हवाएं गर्म चल रही हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहर में हर कोई बाहर निकलने से कतरा रहा हैं। फरीदाबाद में रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान एनसीआर के कई शहरों से एक डिग्री अधिक रहा। अब दो दिन तक गर्मी ऐसे ही परेशान करेगी। 23 मई की रात से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने भी 23 से 28 मई तक बारिश का अनुमान जारी किया है। अगले सप्ताह से नौतपा शुरू हो रहा है। हालांकि इस बार नौतपा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद में 23 मई से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। इसके बाद अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि आने वाले दो दिनों तक लोग गर्मी से परेशान रहेंगे और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

तापमान 40 डिग्री से अधिक

बता दे कि फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से मौसम पूरी तरह साफ है। तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहा। सुबह से धूप निकल आई थी। दोपहर तक धूप की तपिश काफी बढ़ गई। शनिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार और मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

मौसम बदलने की आशंका

आपको बता दे कि मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 28 मई की रात तक आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वीकेंड तक तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago