Categories: Faridabad

इन फूलों की खेती कर किसानों की हो रही है चांदी, कमा रहे है लाखों रुपए

हरियाणा में किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर बागवानी की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार किसानों को प्रोत्साहित भी कर रही है। अब किसान खेती के नए-नए तरीके ईजाद कर न केवल मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि अपना नाम भी कमा रहे हैं। आइए आपको फरीदाबाद के फतेहपुर बल्लौच गांव के किसानों की सफलता की कहानी बताते हैं, जिन्होंने फूलों की खेती कर अपनी आय दोगुनी कर ली है। यहां के किसानों ने फूलों की खेती कर नई मिसाल पेश की है। गांव के किसानों का दावा है कि यह गांव पूरे एनसीआर में फूलों की खेती के लिए मशहूर है और छोटे व्यापारी ही नहीं दिल्ली जैसे बड़े शहरों से भी ज्यादातर व्यापारी तरह-तरह के फूल खरीदने के लिए इस गांव में पहुंचते हैं।

 

फूलों की खेती से किसानों की चांदी

वहीं किसानों का कहना है कि फूलों की खेती के लिए उन्होंने नौकरी तक छोड़ दी, उन्होंने पारंपरिक खेती को भी छोड़ दिया है। अब वह सिर्फ फूलों की खेती कर रहे हैं और इस खेती से किसानों को मुनाफा भी हो रहा है। किसानों ने बताया कि वे दिल्ली गाजीपुर मंडी में फूल बेचते हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह खेती शुरू की थी तब देश में कोरोना महामारी का संकट था। जिससे लॉकडाउन के चलते उनकी फूलों की खेती को काफी नुकसान हुआ और फूल खेतों में ही सूख गए।

 

आय का बेहतर स्रोत

आपको बता दे कि फतेहपुर बल्लौच गांव और आसपास के गांवों में करीब 400 किसान फूलों की खेती करते हैं। यहां करीब 1100 एकड़ जमीन पर फूलों की खेती की जा रही है। किसान रजनीगंधा और ग्लाइड फूल की खेती करते हैं। फतेहपुर बल्लौच के किसान प्रमोद कुमार कहते हैं कि हम रजनीगंधा और ग्लेडियोलस की खेती करते हैं। पहले धान में गेहूँ की खेती होती थी। यह मुनाफा कम करता था। कुछ समय तक मैंने काम भी किया, लेकिन उससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ। इसके बाद जब उन्होंने फूलों की खेती शुरू की तो मुनाफा दोगुना हो गया। साथ ही परिवार से जुड़े रहें।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago