Categories: Faridabad

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए लिखा निबंध और जीती इतने हजार की धन राशि

गत वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा चुनावों में मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं मतदाता सूची में पंजीकरण के कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

जिसमे सम्पूर्ण हरियाणा प्रदेश के युवा मतदाताओं की प्रविष्टियों को आमंत्रित किया गया था।हाल ही में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा पूरे हरियाणा प्रदेश की हज़ारों प्रविष्टियों में से बल्लभगढ़, चावला कालोनी के निवासी प्रदीप चौधरी की सुपुत्री एवं स्थानीय के0एल0मेहता महिला कॉलिज की एम0काम0 की छात्रा कु0 महिमा चौधरी को उनके द्वारा उत्कृष्ट निबंध लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। प्रथम पुरुस्कार की राशि का 31000/-₹ का चेक जिला उपायुक्त श्री यशपाल यादव आई0ए0एस0 द्वारा कु0महिमा चौधरी को सौंपा गया।

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए लिखा निबंध और जीती इतने हजार की धन राशि

इस अवसर पर महिमा के माता पिता भी उपस्थित थे। जिला उपायुक्त ने महिमा एवं उसके परिजनों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। उपायुक्त महोदय के महिमा के भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर महिमा ने कहा कि वो कॉर्पोरेट जगत में जॉब करना चाहती है।

पुरुस्कार की राशि के प्रयोग के लिए महिमा का कहना था कि वे एक बेहतर भविष्य की तैयारी के लिए एक कंप्यूटर खरीदेंगी ताकि उसका लाभ स्वयं उसे व उसके भाई बहनों को भी मिल सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago