Categories: Faridabad

रिवाजपुर कॉलोनी में छपा नोटिस, टूटेंगे 100 अवैध मकान

गांव के राजस्व क्षेत्र में स्थित रिवाजपुर कॉलोनी के करीब 100 घरों को तोड़कर गांव रिवाजपुर में कूड़ाघर बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसको लेकर पीड़ित शुक्रवार को निगम मुख्यालय पहुंचे और संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल से मिले। नगर निगम रिवाजपुर गांव में डस्टबिन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीण एक महीने से विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर कचरा घर के पास रिवाजपुर कॉलोनी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि कर्ज लेकर प्लॉट खरीदकर मकान बनाया था, अब इसे अवैध बताया जा रहा है। प्रवीण कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा है।

 

100 अवैध मकान टूटेंगे

आपको बता दे कि पहले कभी मकान गिराने का नोटिस नहीं मिला। उनका कहना है कि उन्हें दो दिन पहले ही जगह खाली करने को कह दिया गया है, नहीं तो नगर निगम मकान तोड़ देगा। लोगों का कहना है कि यह प्लॉट 15 लाख का है और इतनी ही राशि इसके निर्माण में खर्च की गई है। ऐसे में अचानक घर तोड़ने की बात हो रही है। लोगों ने बताया कि किसी के पास जमीन की रजिस्ट्री है तो किसी के पास जीपीए है। कॉलोनी में करीब 200 लोगों के प्लॉट हैं। इसमें 100 घर बने हैं।

 

लोगों को मुआवजा दे सरकार

आपको बताते चले कि कॉलोनी में बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध है, ऐसे में मकान को तोड़ना ठीक नहीं है। अगर सरकार को जमीन खाली करनी है तो उन्हें मुआवजा दें। मकान गिरने की आशंका से लोग नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल से मिले और अपनी बात रखी। इस पर संयुक्त आयुक्त ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जानकी ओझा, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, कुसुम व रविंद्र आदि मौजूद रहे।

 

 

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago