Categories: Politics

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने की खुशी में भाजपा नेता सुमित यादव ने कराई मुफ्त तीर्थयात्रा

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुमित यादव द्वारा तीर्थ यात्रा पर लोगों को भेजने कि की गई शुरुआत दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना दो बसों में स्थानीय लोगों को वृंदावन दर्शन के लिए भेजा केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर श्रद्धालुओं के साथ मनाई खुशियां।

केंद्र में बीजेपी शासित मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को पूरा होने पर भाजपा इसे अब उत्सव के रूप में मना रही है. भाजपा द्वारा इस अवसर पर महिलाओं एवं बुजुर्गो को तीर्थयात्रा करा रही है।

सुमित यादव सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इसी फेहरिस्त में दिल्ली के आदर्श नगर से भाजपा द्वारा महिलाओं एवं बुजुर्गो का एक जत्था मथुरा वृंदावन की ओर रवाना किया गया. इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित हुए. साथ ही इस मौके पर केशवपुरम जिलाध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद हुए।

नारियल फोड़ कर किया वृंदावन रवाना

मुख्य अतिथियों ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़कर बस को हरी झंडी दिखाई. हालांकि इस तीर्थयात्रा को भाजपा ने राजनीति से अलग आस्था से जोडते हुए बताया।

दूसरी ओर इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भी एक अलग ही खुशी का माहौल देखने को मिला।

भाजपा नेता सुमित यादव पत्रकारों से बात करते हुए

इस अवसर पर श्रद्धालु भी बेहद खुशी दिखाई दिए तीर्थ यात्रा चुनाव के समय में तो कई बार देखी गई लेकिन केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आदर्श नगर इलाके में 2 वर्षों में श्रद्धालुओं को वृंदावन दर्शन के लिए भेजा गया जिससे श्रद्धालुओं को भी दर्शन करने का मौका मिला और सब ने मिलजुल कर भजन गाते हुए केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने की खुशियों को भी मनाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago